
लखनऊ: यूपी लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव किसान मण्डी भवन, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सैयद रिज़वान अली ने बताया कि इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित अधिकारी:
– अध्यक्ष पद: शमीम अख्तर, उप श्रमायुक्त
– उपाध्यक्ष पद: शेर सिंह, सहायक श्रमायुक्त
– कोषाध्यक्ष पद: निक्की नैन्सी, सहायक श्रमायुक्त
– कार्यकारिणी सदस्य: गौरव कुमार (अभियन्ता), दीप्तिमान भट्ट (उप श्रमायुक्त), अनुराग मिश्र (उप श्रमायुक्त), सियाराम (उप श्रमायुक्त)
चुनाव के माध्यम से निर्वाचित अधिकारी:
– महासचिव पद: सिद्धार्थ मोदियानी, सहायक श्रमायुक्त ने राम लखन पटेल को 07 मतों से पराजित किया।
– सचिव पद: राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त ने लाला राम को 10 मतों से हराया।
चुनाव प्रक्रिया:
इस चुनाव में कुल 86 अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें 65 अधिकारियों ने ऑफलाइन और 21 अधिकारियों ने ऑनलाइन मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी अपर श्रमायुक्त सौम्या पाण्डेय ने की। विजयी अधिकारियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो भेंट किए गए।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह, सरजू राम, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पी0के0 सिंह, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा, सियाराम, शमीम अख्तर, राजेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, महेश पाण्डेय, बी0एम0 शर्मा आदि उपस्थित रहे।
यह चुनाव संघ के नए नेतृत्व के गठन और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहा। विजयी अधिकारियों ने संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और श्रम विभाग के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।