March 14, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर द्वारा ग्राम रायपुर में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें किसानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने खेती में फसल अवशेषों को खेतों में मिलाने वाली मशीनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही फसल अवशेषों को जलाने से होने वाली हानियों के बारे में भी अन्नदाताओं को समझाया। साथ ही जमीन में कम हो रहे सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में भी लाभकारी जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत ने कृषकों से अपील की, कि वे अपने खेतों में फसल अवशेष न जलाएं। ऐसा करने से मृदा एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। साथ ही उन्होंने किसानों को बीज उत्पादन करके आमदनी बढ़ाने की भी सीख दी। 

जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम यादव एवं गौरव शुक्ला का विशेष योगदान रहा। 

इस कार्यक्रम में गांव के प्रगतिशील कृषक राम सिंह, बच्ची लाल,अशोक कुमार, मोहनलाल, रामेश्वर एवं महिलाओं सहित सैकड़ो कृषक उपस्थित रहे।