संवाददाता।
कानपुर। आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने बताया कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर 14 अगस्त की रात जश्ने आजादी का एक महोत्सव मनाया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में देशभक्तो की भीड़ जुटेगी और पूरी रात देशभक्ति के गीतों में नगरवासियों को झुमाया जाएगा। इसके लिए मुंबई के कई देशभक्ति गीत गाने वाले गायक आ रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान भारत माता की रक्षा करते करते जो लोग शहीद हो गए हैं, ऐसे लोगो के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। और इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रथम आश्रितों के करीब 300 परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। करीब 500 से अधिक लोग इस कार्यक्रम में सम्मानित होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों का भी सम्मान होगा और कांग्रेस के कई वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम देश की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसलिए इस कार्यक्रम में देश भक्ति से संबंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के कलाकारों द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा देश भक्ति गीत गाने वाले कई गायक हिस्सा लेंगे जैसे की श्रेया, पंकज कक्कड़, मुकेश राजवर्गे समेत कई गायक, लोगों को देशभक्ति गीत में झुमाने वाले हैं। नगर में यह कार्यक्रम पिछले 20 सालों से आयोजित हो रहा है, लेकिन कोरोना काल के बाद से यह कार्यक्रम फिर से दोबारा शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में सबसे खास बात है कि रात 12 बजे झंडारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। दूधिया रोशनी में झंडा रोहण कर झंडे को सलामी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रगान होगा, फिर पूरी रात देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आपको ताली बजाने पर मजबूर कर देंगे।