June 21, 2026

आ स. संवाददाता

कानपुर। चकेरी पुलिस पर छेड़छाड़ के आरोपितों को पकड़ने पर केवल शांतिभंग की मामूली कार्रवाई का आरोप लगाकर पीड़िता ने रोते हुए, पुलिस आयुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगायी। आयुक्त के आदेश के चलते आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

चकेरी इलाके में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि, बीती 18 दिसंबर को जब वह अपने घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में कूड़ा फेंकने गयी थी। तब वहां पर पड़ोस में रहने वाले अंशु और सर्वेश छोड़छाड़ करने लगे। वहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया। तो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिससे घबराई पीड़िता ने जब शोर मचाना शुरू किया। तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले, इस घटना के बाद डरी और सहमी पीड़िता ने थाने पहुंचकर दोनों आरोपितों की शिकायत करी, लेकिन उसका आरोप है कि, पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर मामूली शांतिभंग कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया। इस घटना के बाद पीड़िता सिविल लाइंस स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुँची। जहाँ पर उसने रोते हुए घटना की पूरी सच्चाई पुलिस आयुक्त को बताई, तब जाकर सीपी के हस्ताक्षेप के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर, आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related News