February 5, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर। पहाड़ों पर हुयी ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश ने मौसम की रंगत बदल दी है। देर रात हुयी बारिश के चलते मौसम में ठिठुरन भी बढ गयी है।  उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता ने कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों में ठन्ड  ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में सुबह से बदरा छाए रहे, दोपहर बाद सूर्य देव ने  हल्के से बादलों की ओट से झांकने की कोशिश की, लेकिन बादलों ने उनके अरमानों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। 

मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर नगर में अधिकतम 21 तो न्यूनतम सामान्य  से दो डिग्री सेल्सियस आधिक रिकार्ड किया गया है इसके बावजूद भी मौसम में ठिठुरन बढती जा रही है। लोगों ने गर्म कपडों से अपने आप को ढकने का काम भी शुरु कर दिया है। मंगलवार को मौसम ने करवट बदली नगर में देर रात से सुबह तक बारिश होने से गलन बढ़ गई। दोपहर बाद बादलों की वजह से धूप प्रभावित हुई, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ जगह हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।