January 21, 2026

आ स. संवाददाता 

कानपुर। छत्रपती शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में  श्रीमद्भभगवदगीता एवं वैदिक वांगमय शोधपीठ के निर्देशन में गीता जयंती के कार्यक्रम में एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।

पिछले कई हजार वर्षों से जीवन जीने की कला सिखाने वाले विश्व के श्रेष्ठतम ज्ञान ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता के स्वाध्याय के माध्यम से चरित्रवान, सदगुण संपन्न, देशभक्ति से शिक्षित भारतवर्ष का सपना साकार करने के लिए इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह मनाया गया।

छात्र-छात्राओं ने मिलकर लगभग आधा किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जिसमें छात्र भगवद गीता के प्रेरणादायक वचनों का पाठ कर रहे थे। ये छात्रगण प्रेरणादायक वाक्यों से  लिखे पोस्टर भी लिए थे।

इस गीता जयंती कार्यक्रम में प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी  अशोक कुमार त्रिपाठी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related News