February 10, 2026

आ स. संवाददाता
कानपुर।  एक करोबारी ने शराब के नशे में यातायात  पुलिस कर्मियों से हाथापाई करके उनकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी कारोबारी को हिरासत में ले लिया और उर्सला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। ट्रैफिक सिपाही ने कारोबारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।

परेड चौराहा पर यातायात सिपाही योगेश कुमार और होमगार्ड राजेश कुमार यातायात की ड्यूटी पर लगे हुए थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उर्सला अस्पताल के सामने की  सड़क के बीच में कारोबारी संजय सिंह ने अपनी कार खड़ी कर यातायात बाधित कर दिया। यातायात सिपाही ने गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी देख आरोपी से गाड़ी हटाने के लिए कहा। वो शराब के नशे में था। उसने सिपाही और होमगार्ड से मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही धमकी दी कि दो मिनट में तुम लोगों की वर्दी उतरवा दूंगा।
सिपाही के मुताबिक उसने किसी तरह से खुद को और होमगार्ड को बचाया। संजय सिंह ने इसी दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी जान जा सकती थी, मगर तब तक अन्य पुलिस कर्मी और पब्लिक के लोग आ गए, जिससे उसकी जान बच गई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उर्सला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

Related News