October 23, 2024

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना “नारी स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण” के अंतर्गत फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया  एवं कानपुर आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी  द्वारा नारी स्वास्थ्य एवं शशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य एनीमिया मुक्त भारत, कैंसर मुक्त भारत एवं पोषण युक्त भारत आदि विषयों के देशव्यापी आंदोलन पर आधारित रहा। इस सम्मेलन का उद्देकश्य “महिला सशक्तिकरण के लिए महिला स्वास्थ्य” के विभिन्न विषयों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। इसमें पूरे भारत से प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, सरकार के स्वास्थ्य प्रतिनिधि ने भाग लिया। कांफ्रेंस का उद्घा टन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयदीप टैंक, राष्ट्रीय सचिव डॉ. माधुरी पटेल, चेयरपर्सन डॉ. पारुल कोटलावाला ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कांफ्रेंस के पहले दिन डॉ. जयदीप टैंक, डॉ. एचडी पाई, डॉ. माधुरी पटेल, डॉ. अल्पेश गांधी, डॉ. नीरजा भाटला, डॉ. मिलिंद शाह, डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. रचना दुबे सहित अन्य चिकित्सकों ने एनीमिया, टीकाकरण, गर्भावस्था होने वाले हाइपरटेंशन, प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी, सर्वाइकल कैंसर, किशोरियों में होने वाली  समस्या, थाइरोइड, मोटापा, हृदय रोग आदि से बचाव, लक्षणों और उनके इलाज के साथ जीवनशैली में बदलाव के तरीकों पर अपने ज्ञान और विचार को साझा किया। कांफ्रेंस में देश प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज के 250 से अधिक चिकित्सकों ने अपने साइंटिफिक पेपर और पोस्टर को विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किए और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता भी हुई। पहले दिन के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, अकबरपुर के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपित विनय पाठक ने किया। इसमें विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में देश के विभिन्न राज्यों से आए चिकित्सको ने रैंप वॉक में भाग लिया।

Related News