October 23, 2024

कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र के सरैया बाजार के पास शुक्रवार सुबह डॉट नाला का लगभग 10 मीटर बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। गहरे नाले के ऊपर खड़े लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन वहां खडी एक एक कार नाले के धंसे हुए हिस्से के साथ ही पानी में समा गई। स्लैब के घंसने से क्षेत्र में थोडी देर के लिए हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कि अगर नगर निगम ने यही समय पर मरम्मकत का कार्य किया होता तो घटना से बचा जा सकता था। बतातें चलें कि नगर निगम की लापरवाही के चलते लगभग 6 माह पहले भी नाले के ऊपर का बड़ा हिस्सा धंस चुका है। शुक्रवार को नाले का लगभग 10 मीटर का हिस्सा  गिरने से लोगों का अधिकारियों के लिए आक्रोश व्याप्त है।जोनल अभियंता दिवाकर भाष्कर ने बताया कि नाला जाजमऊ वीआईपी रोड से होते हुए वाजिदपुर पंपिंग स्टेशन तक करीब 500 मीटर लंबाई में बना हुआ है।वर्षों पहले इसकी नाले के ऊपर डाली गई स्लैब जर्जर हो गई है। शुक्रवार सुबह भी स्लैब के ऊपर खड़ी गाड़ी के वजन से नाला धंसा है। नाले के ऊपर अतिक्रमण नहीं है।करीब 6 माह पहले भी नाले का बड़ा हिस्सा धंस गया था। तब स्लैब के ऊपर खड़ी सब्जियों के ठेले इसमें समा गए थे। तब करीब 25 मीटर हिस्सा धंसा था। नगर निगम ने उतने हिस्से की मरम्मत करा दी थी। लेकिन जर्जर होने के बाद भी नगर निगम ने पूरे स्लैब का निर्माण नहीं करा रहा है। इससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।