October 23, 2024

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला को उसकी पोती के साथ ही निर्ममता दिखाते हुए ईंट पत्थुर से कूच डाला। अपराधियों ने महिला को इस कदर कूचा की उसकी मौत हो गयी।महिला के साथ सो रही 9 साल की पोती के चेहरे को भी ईंट से कूचा गया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी है। उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया है यहां बच्ची को आईसीयू में रखा गया है।लड़की  को होश नहीं आ रहा है। क्राइम स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मौके से खून से सनी ईंट बरामद की गई है। महराजपुर थाने की फोर्स के अलावा, एसीपी हरीश चंदर और डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम एविडेंस कलेक्ट कर रही है। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव का है। पुलिस रंजिश, लूटपाट और बच्ची से हैवानियत के बाद हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है। जिस महिला की हत्या की गई है, उसका नाम कुसुमा देवी (55) है। कुसमा के पति शंकर सविता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे हिमांशु और गोविंद हैं। दोनों शादीशुदा हैं। हिमांशु कानपुर के नौबस्ता धोबिन पुलिया के पास पत्नी सीमा के साथ रहता है। दूसरा बेटा गोविंद अजमेर में काम करता है और वहीं पत्नी के साथ रहता है।  कुसुमा के घर से 50 मीटर दूर दिनेश का घर है। दिनेश कुसुमा के देवर का बेटा है। दिनेश के मुताबिक- गुरुवार रात को मेरी बेटी प्रियांशी (9) कुसुमा के साथ थी। वो वहीं उनके घर में सो गई। कुसुमा अकेले रहती थी। अक्सर बेटी उनके घर पर ही रुक जाती थी। दिनेश ने बताया- कुसुमा हर रोज जल्दी उठ जाती थीं। घर के बाहर झाड़ू लगाती थी। लेकिन आज सुबह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं, तो हम लोग उनके घर पर पहुंच गए। कुसुमा देवी का खून से सनी लाश जमीन पर पड़ी हुई थी, जबकि मेरे 9 साल की बच्ची का खून से लथपथ थी। उसके सिर पर भी ईंट से हमला किया गया है। मैं चिल्लाते हुए बाहर निकला। इसके बाद मैंने और गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हम लोग बच्ची को लेकर पास के अस्पताल में गए। इसके बाद उसे कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। मौके पर जांच करने पहुंचे डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। जघन्य हत्याकांड में किसी नजदीकी का हाथ लग रहा है। जांच के दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीम को अहम साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही पुलिस इस मर्डर केस का खुलासा करेगी। हत्याकांड के पीछे लूटपाट, रंजिश या फिर बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या इन तीनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।

Related News