आयोजकों को हजारों लोगों के दौड में शामिल होने की संभावना
कानपुर। भारतीय गोद्धा बाजीप्रभु देशपाण्डेौ की इतिहास गाथा से प्रेरित तीसरी पावनखिण्ड दौड 29 अगस्त को ग्रीनपार्क से प्रारम्भ होगी। इस ऐतेहासिक दौड में नगर के सभी विद्यालयों से हजारों की संख्या में छात्र शामिल होंगे। ये जानकारी अखिल भारतीय क्रीडा भारती नियामक मंडल के सदस्य संजीव पाठक और आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह भवानी भीख तिवारी ने संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि क्रीडा भारती कानपुर की ओर से एक दौड़ देश के स्वाभिमान के लिए का आयोजन खेल दिवस के अवसर पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह 8 बजे से दौड समाप्त होने तक किया जाएगा!
उन्होंने बताया कि इतिहास को गौरवान्वित करने वाले देशपाण्डे की जीवनी को आम जनता को प्रेरित करने हेतु लगभग 3 किमी की सांकेतिक दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। देश में आयोजित होने वाली लंबी दूरी की दौड़ को पावन खिंड नाम दिया जाए। हम चैराथन के इतिहास को ना जानते हुए भी मैराथन के नाम से दौड़ते हैं जबकि हमारे देश में उससे कहीं बड़ी न जाने कितनी सारी गाथाएं हैं जो हमको जानकारी ही नहीं है हमें हमारी वीरता का गर्व होना चाहिए इसी संदेश के साथ या दौड़ सभी आयु वर्गों के लिए पूरी तरह निशुल्क है किसी रजिस्ट्रेशन की दौड़ने के लिए आवश्यकता नहीं है प्रतियोगिता में कुछ लकी ड्रॉ फॉर्म है जो ग्रीन पार्क में उस दिन भी उपलब्ध रहेंगे लोग लकी ड्रा में भाग लेने के लिए उस फॉर्म को भर सकते हैं सभी प्रतिभागियों के लिए प्रमाण पत्र की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पूरी दौड़ देशभक्ति के वातावरण से ओतप्रोत रहेगी। लगभग 3 किलोमीटर की सांकेतिक यात्रा ग्रीनपार्क के चारों ओर दौड़ी जाएगी। नगर में चारों तरफ विद्यालयों से इसमें प्रतिभाग करने के लिए होड़ लगी हुई है सभी प्रकार की संस्थाएं कानपुर के प्रसिद्ध कलाकार खिलाड़ी प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्धजन, विभिन्न विद्यालय सभी इस दौड़ का समर्थन कर रहे है। प्रेसवार्ता में आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह भवानी भीख तिवारी, कार्यक्रम संयोजक संजीव पाठक सदस्य अखिल भारतीय क्रीडा भारती नियामक मंडल, सहसंयोजक, अरुण दुबे सह प्रात मंत्री सुनील सिंह अध्यक्ष कानपुर महानगर, केशव द्विवेदी उपाध्यक्ष आशुतोष सत्यम झा आदि क्रीड़ा भारती के दायित्वधारी उपस्थित रहे।