February 22, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी ने जीत दर्ज की। योगेंद्र को 1453 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 1391 वोट मिले। योगेंद्र अवस्थी के विजेता घोषित होने के बाद हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी को समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया।
वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी बिनय मिश्रा ने जीत दर्ज की है। वह 82 वोट से जीते। वहीं सुशील कुमार सिंह दूसरे नंबर रहे। बिनय मिश्रा को 1801 वोट और सुशील कुमार सिंह को 1719 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता अध्यक्ष और महामंत्री को पुलिस अपने साथ ले जाने लगी।
जिस पर समर्थकों ने विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों विजेता प्रत्याशी अपनी-अपनी गाड़ियों से घर गए।
21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। कुल 7198 मतदाताओं में से 5658 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। बुधवार को मतगणना हुई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार अवस्थी ने जीत दर्ज की। समर्थकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार अवस्थी ने जीत दर्ज की। समर्थकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया।
हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि देखिए सच्चा आदमी हमेशा जीतता है। जो हारे हैं, उनकी जुबान गंदी थी। एक जोकर आया था। जो कबाड़ी बनाकर चला गया। रद्दी के भाव में उनको लगा गया।
जोकर का मजाक नहीं उड़ना चाहिए। जोकर हंसाने के लिए होता है। आपने उसका अपमान किया। उसे जोकर-कबाड़ी कहा। अब खुद कबाड़ी हो गए। कहां मुंह दिखाएंगे। दरअसल, अन्नू ने योगेंद्र के लिए चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान विरोधियों ने उन पर कमेंट किए थे।

Related News