February 5, 2025

—महिलाओ की सुरक्षा पर लघु फिल्म का प्रदर्शन।

. संवाददाता

कानपुर।  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में एक्सिस बैंक और विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं के लिए एक आत्मरक्षा  कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय  कुमार पाठक ने कहा महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए जागरूक करना बेहद आवश्यक है। हमें अपने परिवारों में भी इस विषय पर महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। 

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी विनोद कुमार यादव भी शामिल हुए। डीएसपी यादव ने कहा कि पुरुषों में जब तक श्रेष्ठता का दंभ रहेगा तब तक महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हो सकता। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन और 1090 हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि सरकार इस हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए विस्तृत जानकारी देकर  सहयोग प्रदान कर रही है। 

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। जिसकी सभी ने सराहाना भी की। 

ग्रैंड मास्टर गौरव ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और स्पोर्ट्स, कराटे के बीच का अंतर बताया और ननचाक चलाना व सेल्फ डिफेंस की तकनीकों से भी अवगत कराया। 

इस कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव डॉ.अनिल कुमार यादव, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सर्वेशमणि त्रिपाठी, डॉ. सोनी गुप्ता, मयूरी सिंह, डॉ. पुष्पा ममोरिया और विश्वविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।