
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर के बर्राजपुर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान शिवराजपुर थाना प्रभारी वरुण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत उप निरीक्षक साधना कुशवाहा ने महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अभियान के दौरान सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090, 1076, 1098, 112 और 181 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ऐप से मिलने वाली सुविधाओं और जन सुविधा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर महिला हेल्प डेस्क भी मौजूद थी। कस्बा इंचार्ज महिला सब इंस्पेक्टर साधना कुशवाहा और अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।






