
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें नारी सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला हेल्प डेस्क की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ दरोगा एस. वीर और कस्बा इंचार्ज महिला सब इंस्पेक्टर साधना कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।






