
संवाददाता
कानपुर। घाटमपुर में महिला दरोगा के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता, परिजनों और पुलिसकर्मियों ने कंधा दिया। परिजनों ने घर के पास ही दरोगा रिचा सचान की समाधि बनाई। जिस पर फूल माला चढ़ाकर पुलिस कर्मियों और परिजनों ने रिचा को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर सभी की आंखें नम थी।
सजेती थाना क्षेत्र के असधना गांव निवासी 25 साल की दरोगा रिचा का रविवार देर रात निधन हो गया। रात करीब 2 बजे ड्यूटी करके बुलेट से अपने आवास पर जा रही थीं। चौकी से 200 मीटर दूर कार्ट चौक पर अचानक कुत्ता सामने आ गया। टक्कर लगते ही रिचा सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी।
गाजियाबाद में ड्यूटी से लौटते समय हादसे में मौत हुई कानपुर नगर निवासी रिचा सचान पुत्री रामबाबू सचान 2023 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुई थीं। रिचा ने मेरठ पीटीएस में 13 मार्च 2023 से लेकर 16 मार्च 2024 तक सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग की। कविनगर थाने की शास्त्रीनगर चौकी पर उनकी पहली पोस्टिंग थी। वह यहां अकेले ही रह रही थीं। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।
रिचा रात करीब 2 बजे ड्यूटी करके बुलेट से अपने आवास पर जा रही थीं। चौकी से 200 मीटर दूर कार्ट चौक पर अचानक कुत्ता सामने आ गया। टक्कर लगते ही रिचा सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रिचा को पास के सर्वोदय अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय बुलेट की स्पीड 50 पर थी। मीटर उसी स्पीड पर रुक गया। महिला दरोगा हादसे के समय हेलमेट लगाई हुई थीं। हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।
रिचा थाना सजेती क्षेत्र के गांव असधना की रहने वाली थीं। रिचा सचान के पिता रामबाबू सचान किसान और मां गृहिणी हैं। रिचा की एक बहन और तीन भाई हैं। बड़े भाई कपिल सिचाई विभाग में जेई हैं।
दूसरे नंबर के भाई विकास फतेहपुर में टीचर जबकि, तीसरा भाई विनय हरिद्वार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बड़ी बहन विभा की शादी हो चुकी है। रिचा की अगले साल शादी होनी थी।
सब इंस्पेक्टर रिचा की मौत की सूचना पर उनके पिता रामबाबू सचान और परिवार के अन्य सदस्य गाजियाबाद पहुंचे। बेटी की मौत के बाद पिता रामबाबू आंखें नम थीं। भावुक होकर बोले- 3 बेटे व 2 बेटियों में रिचा सबसे छोटी थी। वह आईएएस की तैयारी कर रही थी। इसी बीच साल 2023 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर में नौकरी लगी थी।






