February 18, 2026

—कैश और जेवर लेकर छत से कूदकर प्रेमी संग भागी। 

संवाददाता

कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र के एक गांव का अनोखा मामला प्रकाश में आया है। एक महिला अपने पति को छोड़ कर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने नरवल थाने पहुंच कर नामजद शिकायत की है। महिला अपने साथ 10 हजार रुपए नकद, 100 ग्राम का तोड़िया और मंगलसूत्र भी ले गई। चार दिन बीत गए हैं लेकिन दोनों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।

नरवल क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पति ने बताया कि दोनों पक्षों की राजी खुशी से 3 जुलाई 2024 में धूमधाम के साथ शादी हुई थी। शादी के अभी दस महीने ही बीते थे। 21 मई की रात को वह परिवार के साथ छत में सो रहा थे। परिवार में माता पिता है। देर रात उसकी पत्नी गांव निवासी युवक के साथ दस हजार नगद, तोड़िया सौ ग्राम, मंगलसूत्र लेकर छत के बगल से दीवार से सहारे उतर कर दीवार फांद कर भाग गई।

सुबह 4 बजे उसकी आंख खुली तो जाग कर देखा कि उसकी पत्नी नहीं थी फिर नीचे जाकर देखा तो घर में भी नहीं मिली। आसपास ढूढा लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

मकान के पीछे जाकर देखा तो एक दुपट्टा पड़ा था। तभी आस पड़ोस में पता किया तो जानकारी हुई कि उसकी पत्नी गांव के ही एक युवक साथ भाग गई है। 

पीड़ित ने नरवल थाने पहुंच कर लिखित शिकायत देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

वहीं, पीड़ित पति का आरोप है कि घटना के चार दिन बीते गए लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन कर रही है।

नरवल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज है। बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related News