September 17, 2024
कानपुर। नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर 22 सालों से नाकाम हो रही भाजपा को अब लालइमली चलाने की सुध आ गयी है। सीसामऊ सीट में आने वाली लालइमली मिल में इस क्षेत्र के हजारों वोटर कार्यरत थे लेकिन बन्द हो जाने से उनके परिवार पर आर्थिक रूप से संकट गहरा गया। अब मुख्यमन्त्री  की ओर से लालइमली को चालू करवाने की घोषणा मात्र से ही इसमें कार्य करने वालों की बांछे खिल गयी है और वह भाजपा के समर्थन में उतरने को शायद विवश हो गये हैं। नगर में उपचुनाव का शंखनाद करने आए मुख्यमन्त्री  ने  अपने बयान से टारगेट किया कि  मुस्लिम बाहुल्य सीसामऊ सीट पर इरफान सोलंकी का ऐसा दबदबा रहा कि मोदी-योगी मैजिक भी यहां काम नहीं आया। उप-चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही भाजपा ने कमर कस ली है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को यहां चुनाव प्रभारी बनाया गया है। खुद सीएम योगी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम ने कपड़ा मिल लाल इमली को दोबारा खोलने का ऐलान कर बड़ा दांव खेला है। सीसामऊ विधानसभा में आने वाले रामबाग, जवाहर नगर, चमनगंज, बेकनगंज, सुतरखाना, ग्वालटोली, नेहरूनगर, पी रोड, शूटरगंज में  ज्यादातर मतदाता साइलेंट ही दिखे। घरों पर लहराने वाले पार्टी के झंडे पूरी तरह नदारद दिखे। क्षेत्र में कुछ होर्डिंग जरूर दिखीं। क्षेत्र में इरफान द्वारा कराए गए विकास कार्यों के शिला-पट्ट अब भी जगह-जगह लगे हुए हैं। इस बार पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की अराजकता की वजह से भाजपा प्रत्याशी यहां से जीतेगा। भाजपा की नीतियों का असर उप-चुनाव में दिखेगा। मुस्लिम भाई भी भाजपा का साथ देंगे। नरेश कहते हैं- भाजपा सबका साथ-सबका विकास नारे पर काम कर रही है। कानपुर में डेवलपमेंट हुआ है। कानपुर औद्योगिक क्षेत्र है। यहां रोजगार के अवसर हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने निवेशकों के बुलावे के लिए जो काम किए हैं, समिट का आयोजन कराया है। उससे उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिला है। कानपुर में स्वच्छता अभियान ने भी तस्वीर बदल दी।भाजपा  को मुस्लिम भी वोट देगा। भाजपा प्रत्याशी इस बार जरूर जीतेगा। भाजपा ने भले ही घोषणा न की हो, लेकिन पार्टी अच्छा प्रत्याशी देगी और भाजपा यहां से जीतेगी। इरफान सोलंकी की अराजकता के चलते वो जेल में बंद हैं।ऐसे में भाजपा ने योजनाओं के बहाने मुस्लिमों को साधने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।भाजपा यहां से ब्राह्मण और वैश्य जाति के प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है।बसपा ने अपने कोर वोटर दलित और मुस्लिम को वापस पाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सभी 10 सीटों पर होने वाले उप-चुनाव में बसपा दांव लगा रही है। दो सीट पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। सीसामऊ सीट पर इरफान की निगेटिव छवि का लाभ बसपा जरूर उठाना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *