
संवाददाता
कानपुर। तेज बारिश ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव हो गया था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जोन-2 के वार्ड 62, 47 और 26 में नाला सफाई की समस्या है। वार्ड 62 में पटिया ढकने की भी समस्या है। मानस चौराहे से अन्ना चौराहे और अन्ना चौराहे से विश्वकर्मा मंदिर तक नाला सफाई नहीं हुई है। जलभराव होने से लोग परेशान हैं।
अधिकारी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट और इंजीनियर डिपार्टमेंट एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। इस कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
क्षेत्रीय निवासियों ने नगर आयुक्त से आग्रह किया है कि विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारी दी जाए। समय सीमा तय कर नाला सफाई और पटिया ढकने का काम पूरा कराया जाए। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर भी शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से जल्द समाधान की मांग की गई है। इससे लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की स्वच्छता और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।






