December 7, 2025

संवाददाता
कानपुर। 
ककवन विकास खंड में ककवन से गढ़ेवा होते हुए कमालपुर जाने वाली एकमात्र सड़क अत्यधिक जर्जर स्थिति में है। यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात के मौसम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का इस रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह मार्ग ककवन से गढ़ेवा होते हुए मद्दुपुल तक जाता है।
एक ओर जहां सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा कर रही है, वहीं इस मार्ग की स्थिति दावों के विपरीत है। मद्दुपुल से कमालपुर तक का हिस्सा दो जिलों की सीमा में आने के कारण अभी तक नहीं बन पाया है।
हालांकि, ऐसी जानकारी मिल रही है कि कानपुर के पनकी से विषधन तक फोर लेन सड़क परियोजना सरकार द्वारा स्वीकृत हो गई है। उम्मीद है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है।
गढ़ेवा निवासी अनिल तिवारी, ग्राम प्रधान मानस मिश्रा, आनंद तिवारी, जगराम बाथम, सतीश कुमार, गुड्डू कुमार, अनिल तिवारी और वेदप्रकाश सहित कई ग्रामीणों ने सरकार से इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है।