February 27, 2026

संवाददाता 

कानपुर। कल्याणपुर के इंद्रा नगर चौकी प्रभारी का एक युवक से रुपए लेते हुए वीडियो सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो एक साल पुराना है। वीडियो की जांच तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त कर चुके थे। दोबारा किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया। मामले की दोबारा जांच की जा रही है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र की इंद्रानगर चौकी के तत्कालीन चौकी प्रभारी राकेश नादर का एक युवक से पैसे लेते हुए वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो फरवरी 2025 का है और मामले की जांच पहले ही की जा चुकी है।
रतन ऑर्बिट के रहने वाले नीरज और उनकी पत्नी के बीच फ्लैट विवाद के दौरान दोनों थाने पहुंचे थे। शिकायत के निस्तारण के समय बताया गया कि दोनों ने सुबह से कुछ नहीं खाया था, जिस पर चौकी प्रभारी ने 500 रुपए समोसे मंगवाने के लिए दिए थे।
बचे हुए पैसे लौटाते समय महिला ने वीडियो बना लिया, जिसे पहले भी वायरल किया गया था। तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक पांडे की जांच में किसी प्रकार की अवैध वसूली सिद्ध नहीं हुई थी।
डीसीपी वेस्ट एम.एस. कासिम आबदी ने बताया कि वायरल वीडियो की पूर्व में जांच हो चुकी है। मंगलवार को इसे फिर से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, लेकिन मामले की दोबारा समीक्षा की जा रही है। 

Related News