February 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।
एचडीएफसी बैंक में तैनात महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने ग्राहक के साथ अभद्रता की। बैंक परिसर में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि महिला कर्मचारी एक ग्राहक को खुलेआम गालियां दे रही है। वह कहती है- ठाकुर हूं मैं…ऐसी की तैसी कर दूंगी। गुस्से में वह ग्राहक पर लैपटॉप तानते हुए मारने का इशारा करती है।
यह वीडियो पनकी सेक्टर-2 स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा का है। वीडियो सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि बैंक जैसे जिम्मेदार संस्थान में इस तरह का आचरण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला स्टाफ को गुस्सा किस बात पर आया।

Related News