March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में एक परचून की दुकान से सोलर पैनल की चोरी का मामला सामने आया है। दो चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार वीरेंद्र कुशवाहा की दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल को चोर पीछे के रास्ते से चढ़कर ले गए।
इस घटना में एक युवक ने बड़ा पैनल चुराया। आरोपी ने पास की दुकान के मालिक कुलदीप के सोलर पैनल को भी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन लोगों की नजर पड़ने पर वह एक पैनल लेकर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने पीड़ित की ओर से महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारियों में इस घटना को लेकर रोष है। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।