
संवाददाता
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वंदे भारत समेत लगभग दो दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों दिक्कत हुई ।
नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन सबसे अधिक 6 घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस भी 6 घंटे लेट रही। नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ढाई घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 20 मिनट लेट रही।
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। रक्सौल विशेष ट्रेन और विक्रमशिला एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे लेट रहीं। ट्रेनों की देरी के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को स्टेशन के प्रतीक्षालय में इंतजार करना पड़ा।






