February 27, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
  फर्जी पते पर बोगस कंपनी के नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ो रुपए का लेन-देन करके टैक्स चोरी के दो मामले सामने आए हैं। घटना की जानकारी होने पर राज्य कर विभाग ने दोनों कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नजीराबाद थाने में राज्य कर अधिकारी पंकज रावत की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार मेसर्स पीके ट्रेडर्स के स्वामी पुष्पेंद्र सिंह निवासी गुरैथा मुरादाबाद ने 27 मई 2025 को दर्शनपुरवा में स्थित पते पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया था। 20 नवंबर 2025 को जांच के दौरान सामने आया कि उक्त पते के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीकरण कराया गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्म ने 20 नवंबर तक 16.44 करोड़ रुपए की बिक्री दिखाई, जिससे सरकार को 3.54 करोड़ रुपये की राजस्व की क्षति हुई है। 

नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
रायपुरवा में सहायक आयुक्त डॉ. सुनील कुमार में मुकदमा दर्ज कराया कि मेसर्स श्री बालाजी इंटरप्राइजेस के स्वामी जयपाल सिंह निवासी रूप नगर पंजाब ने फर्जी पते पर जीएसटी पंजीकरण कराया। जांच के दौरान कंपनी मौजूद नहीं थी।
आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 13.67 करोड़ रुपए की बिक्री दिखाई। जिससे राजस्व को नुकसान हुआ है। 

रायपुरवा थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। 

Related News