
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर में एक ट्यूशन टीचर ने अपने छात्र की मां से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी कुलदीप यादव को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़िता जब शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी, तब ढाका पुरवा गांव के कुलदीप यादव ने उसे रोक लिया। वह पीड़िता के बेटे को ट्यूशन पढ़ाता था। आरोपी ने महिला को खेतों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसी दौरान पीड़िता का बेटा वहां पहुंच गया। उसने मोबाइल में घटना की फोटो खींची और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने अर्धनग्न अवस्था में पकड़े गए कुलदीप की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
पीड़िता ने बताया कि कुलदीप कई सालों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पति से शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ और जान की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी नानामऊ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। वह सपा नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता था।
जबकि सपा जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि कुलदीप यादव का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।






