April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर।
आए दिन मां से अलग रहने को लेकर दंपत्ति के बीच विवाद हुआ करता था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने दुनिया ही छोड़ दी। युवक अपनी दोस्त की शादी में जाने की तैयारी कर रहा थी कि इसी बीच पत्नी से विवाद हो गया।
विवाद के बाद युवक ने कमरे में जाकर अंदर से गेट बंदकर लिया और फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तब तक युवक की सांसे थम चुकी थी।
बाबूपुरवा के एनएलसी चौकी निवासी सुनील कुमार गुप्ता रतन सागर बुक सेलर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। परिवार में मां महेंद्र, पत्नी प्रियंका और 8 साल का बेटा राधव हैं। बहनोई रवि ने बताया कि आए दिन पति-पत्नि के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था।
प्रियंका हमेशा कहती थी कि मां से अलग रहो। इसको लेकर सुनील तैयार नहीं था। शाम को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सुनील कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद उसने पंखे के सहारे फांसी लगा ली।
सुनील के दोस्त पल्लव की शादी थी। सुनील ने दोस्तों से वादा किया था कि वो रात 8:30 बजे तक वहां पहुंचेगा। दोस्त शादी में सुनील का इंतजार कर रहे थे कि तभी प्रियंका ने सुनील को दोस्तों को फोन किया और बताया कि सुनील ने अंदर से गेट बंद कर लिया है और खोल नहीं रहे हैं।
इस पर दोस्त मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा तो सुनील पंखे से लटक रहा था। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पड़ोसियों के मुताबिक दंपत्ति के बीच पहले करीब 1 घंटे तक झगड़ा होता रहा। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। फिर सुनील ने अपने को कमरे के अंदर बंद कर लिया। जब काफी देर तक सुनील ने गेट नहीं खोला तब प्रियंका परेशान हुई।
इन दिनों मृतक की मां महेंद्र औरैया निवासी अपनी बेटी कंचन के घर पर थी। सुनील अपनी 5 बहनों में अकेला था। प्रियंका का व्यवहार अच्छा नहीं था, इस कारण कोई भी बहने घर नहीं आती थी। सुनील ही अपनी बहनों के घर जाया करता था। 

Related News