August 2, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
साढ़ में दरगाही लाल नहर पुल का निर्माण कार्य पिछले 11 महीने से रुका हुआ है। इस पुल से तीन जिलों को जोड़ने वाली सड़क का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय किराना व्यापारी अंशू अवस्थी की दुकान पर पहले हजारों रुपए की दैनिक बिक्री होती थी। अब यह काफी कम हो गई है। पुराना पुल टूटने के बाद से यहां आवागमन प्रभावित है। इससे व्यापार चौपट हो गया है। 
मिष्ठान भंडार मालिक रविन्द्र की स्थिति भी गंभीर है। उनकी दुकान मुश्किल से चल रही है। लेबर का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। दुकान चलाना मुश्किल हो रहा है। 
ठेकेदार की लापरवाही से पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। व्यापारियों ने पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
अधिकारियों का कहना है, कि रामगंगा नहर में पानी ज्यादा होने के चलते पुल का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। हालांकि अब सिंचाई विभाग की ओर से पानी रोक दिया गया है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि लोगों को होने वाली दिक्कत से निजात दिलाया जा सके। 

यह सड़क कानपुर से वाया रमईपुर जहानाबाद मार्ग तीन जिलों की सीमाओं को जोड़ता है। कानपुर से फतेहपुर और बांदा जाने के लिए यह सड़क मुख्य साधन है। इसके साथ ही दिल्ली इलाहाबाद हाईवे से फतेहपुर और बांदा भी जा सकते है। रोजाना आने जाने वाले लोगो और दुकानदारों के लिए रमईपुर जहानाबाद मार्ग मुख्य है। साढ़ में दरगाही लाल नगर पुल का निर्माण कार्य रुकने से तीन जिलों के बीच होने वाले ट्रांसपोर्ट का आवागमन प्रभावित है। 

Related News