March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
 नरवल थाना क्षेत्र में दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नरवल के पाली चौराहे से सवायजपुर जाने वाले रास्ते में भुखनाही मोड़ पर बाइक सवार लक्ष्मण पासवान पुत्र स्व. राज नारायण निवासी ग्राम सेमरुआ पाली चौराहे से सेमरुआ की तरफ अपने घर जा रहा था। सामने से आ रहे बाइक पैशन प्रो सवार राजकुमार पुत्र जख्खु रैदास व नरेश पुत्र प्रेमचंद्र रैदास निवासी ग्राम भूखनाही जो कि भूखनाही से पाली की तरफ जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुँचाया और उनके परिवार को घटना की जानकारी दी। 
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।