March 16, 2026

• पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने ली तलाशी।

संवाददाता 
कानपुर। 
सेंट्रल रेलवे स्टेशन को 24 घंटे में 2 बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 112 पर कॉल करके धमकी दी गई। शाम 7 बजे स्टेशन को उड़ाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ तत्काल स्टेशन पहुंच गए। प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्सल घर और पार्किंग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
संदिग्ध सामान की जांच की गई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 
डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- पुलिस कॉल डिटेल खंगालते हुए कॉलर तक पहुंची तो पता चला उसका नाम अनिल है। पूछताछ करने पर अनिल ने बताया कि उसका फोन 24 फरवरी से उसके पास नहीं है। इसके बाद पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रहे है। 

Related News