December 7, 2025

संवाददाता
कानपुर।
कल आसमान में बदली छाई रही। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम वैज्ञानिक सुनील नारायण पांडे ने बताया कि फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा।
कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होगी। बिजली कड़कने के साथ बादल भी घिर सकते हैं। अगले 2-3 दिन तक उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17, 18 और 19 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाएं उत्तर प्रदेश पहुंचेंगी। इससे तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
कानपुर में रात को बारिश का मौसम बना लेकिन दूर-दूर तक केवल बादलों में बिजली की चमक ही दिखाई दी। कुछ इलाकों में बादल की गरज भी हुई लेकिन बारिश नहीं हुई।