
संवाददाता
कानपुर। आज विभिन्न उपकेंद्रों पर मरम्मत और यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों के चलते केस्को ने शटडाउन लिया। इसके कारण शहर के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गोविंदनगर उपकेंद्र से कंज्यूमर कनेक्शन शिफ्टिंग कार्य के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया गया। इस दौरान गोविंदनगर, विद्यार्थी मार्केट, नंदलाल चौराहा, बीएसए पार्क, रीजेंसी अस्पताल सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
कल्याणपुर उपकेंद्र से यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन रहा। इस कारण पनकी रोड, न्यू शिवली रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ती बाधित रही।
इसके अलावा, केस्को द्वारा शहर के नौ अन्य उपकेंद्रों पर भी अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया गया, जिससे संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।






