
संवाददाता
कानपुर। सोमवार को शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बिजली विभाग केस्को की ओर से केबल डालने और केवी रिकंडक्टरिंग का कार्य कराया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक शटडाउन लिया गया।
अशोक नगर, हर्ष नगर और 80 फीट रोड स्थित सीसामऊ मार्केट इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
बर्रा, गंगापुर, बीमा चौराहा, नवशील धाम और न्यू आजाद नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से करीब 6 घंटे तक बिजली शटडाउन रहा। यहां केबल और लाइन सुधार का काम किया गया ।
पी रोड, चावला मार्केट और कच्ची बस्ती इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा कुछ स्थानों पर 11 बजे से 2 बजे तक शटडाउन रहा।
बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत और केबल डालने के कार्य में 50 से अधिक कर्मचारी लगाए गए ।






