February 16, 2026

संवाददाता

कानपुर। आज मंगलवार को 9 विद्युत उपकेंद्रों से बिजली कटौती हुई। इससे शहर के 13 इलाकों में 5 से 7 घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह 9.30 बजे से बिजली कटौती शुरू हुई, जो शाम 5.30 बजे तक अलग-अलग समय के लिए की गई। बिजली विभाग द्वारा 11 केवी रिकंडक्टरिंग, पोल हटाए जाने और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया गया।
बिजली कटौती से करीब एक लाख से ज्यादा की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली विभाग की ओर से पहले ही अपील की गई थी कि उपभोक्ता बिजली कटौती से पूर्व समय रहते अपने बिजली संबंधी आवश्यक काम पूरे कर लें।
बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में पावर शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पोल बदलने का काम कराया गया। इसके लिए बिजली विभाग और आउटसोर्सिंग के कुल 88 कर्मचारियों ने फील्ड में काम किया। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई। 

Related News