
संवाददाता
कानपुर। बुधवार को 12 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग की कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी द्वारा तारों के पास पेड़ों की छंटाई और विभिन्न स्थानों पर एचटी केबल बॉक्स की मरम्मत का काम कराया गया।
इस कारण अलग-अलग इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली का शटडाउन रहा। स्वरूप नगर में सांसद निवास से गैस्ट्रो लिवर अस्पताल तक करीब ढाई घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। इस दौरान यहां तारों के पास पेड़ों की छंटाई का काम किया गया ।
स्वरूप नगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक,
ईदगाह रोड में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक,
बर्फ खाना, बकरा मंडी और कर्नलगंज में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही।
विजयनगर और लाल बंगला में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर, लवकुशपुरम, रतन पैनोरमा अपार्टमेंट, शिवली रोड व आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, ईश्वरीगंज, हिंदूपुर और बैकुंठपुर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली बंद रही।
बिजली विभाग के अनुसार, भविष्य में उपभोक्ताओं को बिना बाधा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के इस अभियान में 70 से अधिक कर्मचारी लगाए गए है। कर्मचारियों के पास आधुनिक मशीनों के साथ उपकरण भी मौजूद है ।






