February 17, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नरवल थाना क्षेत्र के टौंस चौराहे पर स्थित एक शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर हजारों रुपए की नकदी और महंगी शराब की बोतलें उठा ले गए।
बुधवार सुबह जब दुकान खोली गई तो घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही नरवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अमौर गांव निवासी बलवीर सिंह की टौंस चौराहे पर अंग्रेजी और ठंडी बियर की कंपोजिट दुकान है। दुकान मालिक के मुताबिक कैश काउंटर में रखी रकम भी गायब मिली है। चोरी गए सामान का सटीक आकलन अभी नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती अनुमान में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करके साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 

Related News