March 12, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर के पाती निवादा गांव में एक युवक के साथ उसके साथियों ने ही बुरी तरह से मारपीट की। 

गांव निवासी गौतम के बेटे लवकुश को गांव का ही रहने वाला अजीत भैंस खरीदने के बहाने अपने साथ ले गया। अजीत ने उत्तरी बंबा के पास लवकुश को शराब पिलाई। नशे में धुत होने के बाद अजीत और उसके साथी विकास ने लवकुश पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
बिल्हौर पाती निवादा गांव में एक युवक को उसका साथी भैंस खरीदने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। रास्ते में उसको ईंट पत्थर से पीटकर घायल कर दिया और उसके दरवाजे पर लाकर फेंक दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पाती निवादा गांव निवासी गौतम के अनुसार उनका बीस वर्षीय बेटा लवकुश अपने गांव के ही निवासी साथी अजीत के साथ बिठूर गंगा स्नान करने के लिए गया था। वहां से लौटने के बाद एक बार फिर वह अजीत के बुलाने पर उसकी भैंस खरीदने के लिए उसके साथ चला गया।
आरोप है कि रास्ते में अजीत ने उत्तरी बंबा के निकट उसे शराब पिलाई और लवकुश के नशे में हो जाने के बाद अपने एक अन्य साथी विकास के साथ मिलकर उसकी ईंट पत्थर से पिटाई करके उसको रक्त रंजित कर दिया और मरणासन्न हालत मे लाकर दरवाजे पर फेंक दिया। परिजन आनन फानन में लवकुश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लवकुश को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करके विधिक कार्यवाही शुरू की है।