
संवाददाता
कानपुर। चौबेपुर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। शिवराजपुर कस्बे के पटेल नगर में रहने वाले दिवारी लाल राठौर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दिवारी लाल रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में गए थे। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन कमरे में गए। वहां उन्होंने दिवारी लाल को छत के कुंडे में फांसी पर लटका हुआ पाया।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी वरुण शर्मा के अनुसार, परिजनों ने बताया कि दिवारी लाल मानसिक तनाव में रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






