
संवाददाता
कानपुर। एक लड़की को सांप ने काट लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के अतावा गांव की है।
प्रेमलता घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। शौचालय की छत पर बरसात का पानी रोकने के लिए पन्नी लगी थी। युवती पन्नी को ठीक कर रही थी, तभी वहां छिपे सांप ने उसे काट लिया।
परिजन तुरंत प्रेमलता को बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालत बिगड़ने पर उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रेमलता के पिता राम प्रकाश किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।






