
आ स. संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विधवा मां की 14 वर्षीय बेटी को एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता लड़की की मां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। मां के काम पर जाने के दौरान आरोपी युवक उनके घर आने-जाने लगा। उसने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया। वह घूमने के बहाने लड़की को अलग-अलग जगहों पर ले जाता और उसका शारीरिक शोषण करता था।
जब मां को इस बारे में पता चला तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। सच्चाई सामने आने पर वह आरोपी के घर शिकायत करने गईं। इस पर आरोपी के परिजन भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने दौड़ पड़े।
पीड़िता की मां अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।