आज़ाद संवाददाता

कानपुर । उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने लखनऊ-कानपुर रूट पर गंगा पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के चलते आगामी 1 मई तक रोजाना 9 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
इस मरम्मत कार्य से झांसी, मुंबई, पुणे और गोरखपुर रूट की 74 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें नीलांचल और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, लखनऊ-कासगंज मेल और कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। गोरखपुर-आनंदविहार, मऊ-आनंदविहार और दरभंगा-आनंदविहार जैसी ट्रेनें लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी।
ट्रेन नंबर 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक, 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से एक मई तक, 51813 झांसी लखनऊ, 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर, 55345 लखनऊ कासगंज मेल, ट्रेन संख्या 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू 20 मार्च से एक मई तक निरस्त रहेंगी।
12571 गोरखपुर आनंदविहार, 12595 गोरखपुर आनंदविहार, 22539 मऊ आनंदविहार, तक, 22411 नाहरलागुन आनंदविहार, 22412 आनंदविहार नाहरलागुन, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस, 15025 मऊ आनंदविहार, 15026 आनंदविहार मऊ, 15557 दरभंगा आनंदविहार, 15705 कटिहार दिल्ली लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी।
20921 बांद्रा लखनऊ, 20922 लखनऊ बांद्रा, 19670 पाटलिपुत्र उदयपुर, 19669 उदयपुर पाटलिपुत्र, 12179 लखनऊ आगरा फोर्ट, 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ के बदले रूट लखनऊ शाहजहांपुर कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी।
19410 गोरखपुर साबरमती, 22922 गोरखपुर बांद्रा, 22921 बांद्रा गोरखपुर, 02563 बरौनी नई दिल्ली, 02569 दरभंगा नई दिल्ली, 02564 नई दिल्ली बरौनी, 02570 नई दिल्ली दरभंगा बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी।