August 5, 2025

संवाददाता
कानपुर।
  दादा नगर पुल पर एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला और बच्चे की जान बचाई।  

यातायात पुलिस की टीम ड्यूटी पर थी तभी उन्होंने पुल पर एक महिला और बच्चे को देखा। देर रात महिला बच्चे के साथ पुल पर खड़ी थी। इसे देखकर पुलिसकर्मियों को कुछ संदिग्ध लगा। वे तुरंत ही महिला के पास पहुंच गए।
उस समय टीएसआई संजय कुमार राय, कांस्टेबल शैलेश शर्मा और होमगार्ड रामजी यादव पुल पर तैनात थे। उन्होंने महिला को देखते ही मानवीय संवेदनशीलता दिखाई। उसे समझा-बुझाकर पुल से नीचे उतारा। पुलिसकर्मियों ने महिला और बच्चे को सुरक्षित बचाने के बाद स्थानीय थाने को सूचित किया। 

थाना पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। यातायात पुलिस के इस सराहनीय कार्य से दो जिंदगियां बच गईं। 

Related News