April 17, 2025

आज़ाद संवाददाता 

कानपुर।  घाटमपुर के हथेही गांव के पास एक दुर्घटना  हुई। ई-रिक्शा से गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमौर गांव की रहने वाली रमाकांती के रूप में हुई है।
रमाकांती अपने बेटे बादल के लिए कपड़े खरीदने कानपुर देहात के गजनेर बाजार जा रही थी। हथेही गांव के पास ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में फंस गया।
इससे लगे झटके से वह सड़क पर गिर पड़ीं। गंभीर चोटों के कारण उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति राज बहादुर ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं। उनके परिवार में बेटा बादल और एक बेटी कामिनी है। उनके चचेरे भाई के लड़के की शादी है। इसी की खरीदारी करने के लिए रमाकांती बाजार जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *