आज़ाद संवाददाता
कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के हाजीपुर कदीम गांव में एक आत्महत्या की घटना सामने आई है। 28 वर्षीय सुनीता सैनी ने नीम के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुनीता का शव घर से कुछ दूर स्थित नीम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने जब महिला को फांसी पर लटकते देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतका के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनीता के तीन बच्चे हैं। उसके पति महेंद्र सैनी हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
