February 12, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोस के पांच युवकों पर इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो पोस्ट करने और आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप लगाया है। 

थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार वह चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और 23 जनवरी को अपने मायके, महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। वहां घर पर ताला लगा था और बाहर मोहल्ले के गौरव कबाड़ी, सौरभ, अमित, पिंकू और मुकेश कथित तौर पर चोरी की बाइक काट रहे थे। महिला ने विरोध करने पर युवकों द्वारा गाली-गलौज और महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी और उस पर अश्लील टिप्पणियां कीं। घटना के बाद वह थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी।
महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News