June 1, 2025

संवाददाता 

कानपुर। नगर समेत पूरे यूपी में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बादलों और हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। इससे हीटवेव और लू से लोगों को राहत मिली है। बीते 48 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई ।
मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर समेत आसपास के जिलों में 2 से 3 मई तक बारिश के आसार हैं। तब तक लोगों को हीटवेव से राहत मिलती रहेगी। प्री-मानसून बारिश के लिए लोगों को मई की शुरुआत का इंतजार करना पड़ सकता है।  सोमवार शाम को ही हवाओं ने रात का मौसम सुहाना कर दिया।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक प्री-मानसून बारिश का इंतजार अप्रैल में खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार मई की शुरुआत प्री-मानसून बारिश के साथ हो सकती है। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री गिरावट के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।