March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर के नर्वल तहसील क्षेत्र में स्थित दौलतपुर, मील और पालपुर गांव के निवासियों को साढ़-नर्वल-कानपुर जाने के लिए 5-6 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। दौलतपुर से मनियापुर के बीच मात्र एक किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण होने से यह दूरी 4 किलोमीटर कम हो सकती है।
ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे को उठाया है। लेकिन आश्वासन मिलने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र के पालपुर, मील, दौलतपुर, मनियापुर और सिरम्मनपुर के निवासियों में आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक किलोमीटर की कच्ची सड़क से उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले जनप्रतिनिधियों के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। 

पालपुर के प्रधान रामू यादव, साढ़ के प्रधान जगदीश यादव और दौलतपुर नर्वल के प्रधान कमलेश शर्मा ने भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।