
आज़ाद संवाददाता
कानपुर। गंगा के मैदानी भागो में अब शुष्क मौसम हो जाएगा, हवाएं थार मरुस्थल राजस्थान से होकर आएंगी, जिससे अब कानपुर साहित पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म शुष्क हवाएं आना शुरू होंगी।
अगले सप्ताह तक कानपुर मंडल और गंगा के मैदानी भागों में लू चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को घरों से निकलने में काफी दिक्कत होगी, तापमान भी 45 डिग्री पहुंच सकता है और इससे भी ऊपर जाने की संभावना है।
कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी वाली स्थित बन सकती है। वहीं, दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। कहीं- कहीं बदलो की आवाजाही भी बनी रह सकती हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. पांडेय के अनुसार अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा, जो कि 1.4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये भी 2.2 डिग्री ज्यादा रहा।
हवा की औसत गति 5.4 किमी प्रति घंटा रही। हवा की दिशा उत्तर से पश्चिम की ओर रही। मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 5 दिनों में हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही बने रहेगी और तेज हवाएं, धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।