
संवाददाता
कानपुर। विद्युत विभाग के द्वारा केबल डालने और कंज्यूमर कनेक्शन के साथ ही कंडक्टर लगाने का काम किया जा रहा है। इस कारण बिजली का शटडाउन किया गया है।
शुक्रवार को शहर के अलग-अलग उपकेंद्रो पर कई क्षेत्रों में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अहिरवा उपकेंद्र पर चेतनगर इलाके में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
केशवपुरम उपकेंद्र पर कदमा पी ब्लॉक में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
पराग डेयरी उपकेंद्र पर गोविंद नगर ए ब्लॉक में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
कर्रही उपकेंद्र पर जरौली इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
दबौली उपकेंद्र पर गोविंद नगर, कृष्णा पार्क,दबौली इलाके में 11 बजे से 1:30 बजे तक शटडाउन लिया गया।
बिठूर उपकेंद्र पर बैकुंठपुर इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया गया।
आरपीएच ओल्ड उपकेंद्र पर ग्वालटोली इलाके में 10 बजे से 1 बजे तक बिजली नहीं रही।
फूलबाग केंद्र पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फूल बाग और किंग्सटन होटल इलाके में शटडाउन लिया गया।
अफीम कोठी उपकेंद्र पर अलग-अलग इलाकों में सुबह 7 से दोपहर 1 तक कई घंटे तक शटडाउन लिया गया।
नौबस्ता उपकेंद्र पर बसंत विहार, आनंद विहार, मछरिया, हमीरपुर रोड बाबा नगर, संजय नगर कॉलोनी में 10 से दोपहर 1 तक शटडाउन लिया गया ।