July 1, 2025

संवाददाता
कानपुर।
कानपुर के चिड़ियाघर को 13 मई से बंद कर दिया गया था। गोरखपुर से लाए गए बब्बर शेर पटौदी की मौत के बाद उसको बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भोपाल और बरेली भेजे गए अन्य वन्य जीवों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू नेगेटिव आई है। अभी फिलहाल 10 जून तक चिड़ियाघर प्रशासन ने जू को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
चिड़ियाघर को फिर से खोलने के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार वन्य जीवों की दो नेगेटिव रिपोर्ट आना जरूरी है। प्रशासन दूसरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि कानपुर चिड़ियाघर को कब से दर्शकों के लिए खोला जाएगा।
सुरक्षा के लिहाज से चिड़ियाघर का पक्षी घर अगले दो महीने तक दर्शकों के लिए बंद रहेगा। जबकि अन्य वन्य जीवों के बाड़े खोले जा सकते हैं।